• Thu. Jun 4th, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 42 टांके

    Share

    जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    कटघर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र दसई राम ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि रात में गांव के नन्कऊ पुत्र धनई उन्हें बहाने से अलग स्थान पर ले गए, जहां पहले से मौजूद विपिन और मनीष ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।

    विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल की चेन-स्पाकिट और लाठी से हमला कर दिया। हमले में दिनेश कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

    सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार, सिर में गंभीर चोट के कारण 42 टांके लगाने पड़े हैं। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *