• Sun. Jun 7th, 2026

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जौनपुर में तीन दिन बढ़ी नो-एंट्री, सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

    Jaunpur police
    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जौनपुर यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध लागू किया है। यातायात विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 8, 9 और 10 जून 2026 को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह व्यवस्था परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात को सुगम, जाम मुक्त एवं दुर्घटना रहित बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। गैस, डीजल, पेट्रोल तथा मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

    इस दौरान पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed