• Wed. May 27th, 2026

    टोटो पलटने से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत

    Share

    जफराबाद। क्षेत्र के उधोचौकिया गांव के पास सोमवार शाम टोटो पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

    जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव निवासी मोतीलाल गौतम (65 वर्ष) टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को वह उधोचौकिया गांव के पास सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक टोटो के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed