• Fri. May 15th, 2026

    डा विनोद कुमार ने क्रिकेट टूनामेंट का किया उद्घाटन

    BySatyameva Jayate News

    Jan 5, 2025
    Share

    जौनपुर

    यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के 41वें संस्करण में रविवार का मुकाबला जेसीएफ फूलपुर वाराणसी और भदोही के बीच में खेला गया। टॉस जीतकर भदोही ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीएफ फूलपुर वाराणसी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। आकिब ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 सफलताएं अर्जित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 130 रन पर सिमट गई। यश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 8 रन देकर 3 सफलता अर्जित किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच यश कुमार रहे। मैच के अंपायर मो अनीस और नवनीत यादव रहे। कमेंट्री दीपक यादव ने किया। स्कोरिंग भीम राय व रोहित यादव ने किया। आज के मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद हॉस्पिटल के डॉ विनोद कुमार रहे। अन्त में आयोजक मंगल यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed