• Thu. Mar 19th, 2026

    डॉ सैयद अहमद अली रिजवी बनाए गए SVKP के जिलाध्यक्षराष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चुनाव।

    BySatyameva Jayate News

    Jul 30, 2024
    Share

    जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की उपस्थिति में पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव किया गया।
    नगर के एक होटल आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से डॉ सैयद अहमद अली रिजवी को जिलाध्यक्ष,विशाल सिंह को बदलापुर विधानसभान अध्यक्ष और उज्ज्वल सिंह को मड़ियाहूं, राजेश यादव को बक्शा,अमर सिंह को सिकरारा और चंद्रसेन सिंह को करंजकला ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी नए पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए जनता की सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति ईमानदार रहने और जनता के हित में कार्य करने की शपथ लिया।
    इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर यादव, डॉ सत्येंद्र सिंह,आशीष तिवारी,प्रदीप,अखिल गुप्ता,प्रदीप यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *