• Thu. Mar 19th, 2026

    घर—घर जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को करना होगा जागरूक: डॉ. सत्य प्रकाश

    BySatyameva Jayate News

    Sep 5, 2023
    Share

    जौनपुर

    तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज के मुख्य भवन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को दूसरे दिन छात्रों एवं शिक्षकों ने साफ सफाई का कार्य विद्यालय तथा आने जाने के रास्ते पर किये। दूसरे दिन के अभियान का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने आसपास के साफ सफाई पर ही ध्यान नहीं देते है। हमें अपने मोहल्ले गांव की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। इसके लिये हमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करना होगा। इस अवसर पर मुख्य अनुशास्ता हृदय कुमार सिंह, रमेश चंद्र, अम्बर सिंह, अमन सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, श्याम नारायण मौर्य, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, जनार्दन सिंह, राजीव कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अमरेश राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *