इन अभ्यर्थियों के खिलाफ सहायक लेखाधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर।
लखनऊ
2016 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ये भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी।
सहायक लेखाकार पद पर चयनित 842 अभ्यार्थियों को सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
इस दौरान 32 अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए।
शासन के निर्देश पर विभाग ने महानगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर ।
इनमें से 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी हो गए थे जिन्हें निरस्त कराया जा रहा है।

