• Wed. Mar 18th, 2026

    डाक्टर बृजेश कुमार ने मासूम बच्चे की बचाई जान गले में 5-5 रूपये के दो सिक्के गले में थे फंसे

    BySatyameva Jayate News

    Apr 12, 2024
    Share

    7 साल के बच्चे ने मुंह में 5 रूपये का सिक्का निगल लिया

    खेलते समय प्रभात नाम के बच्चे के गले में फसा सिक्का
    आप को बता दें कि प्रभात गांव में बच्चों के साथ खेल रहा उसके पास 5-5 के दो सिक्के थे उसने सिक्कों को मुंह में डाल लिया वह जब घर आया तो उसको उल्टी शुरू हो गयी उसकी तबियत खराब होने लगी तो गांव के एक लड़के ने परिवार वालों को बताया कि प्रभात ने एक सिक्का मुंह में डाल लिया है आनन फानन में नगर के आशिर्वाद हास्पिटल ले आये यहां के स्टाफ ने डाक्टर बृजेश कुमार स्पेशलिस्ट कान,नाक,गला सुदीक्षा ई0एन0टी क्लिनिक व थायराइड सेन्टर को बुलाया डाक्टर बृजेश ने परिवार वालो को आश्वाशन दिया कि आप के बच्चे को कुछ नहीं होगा उन्होंने सबसे पहले बच्चे का एक्सरे करवाया तो उसमें दिखा की गले में सिक्का फंसा है उन्होंने एनिथिसिया के डाक्टर जगदीश के सहयोग से डाक्टर बृजेश कुमार ने बिना चीर फाड़ के दूरबीन विधि के द्वारा बच्चे के गले में से एक नहीं 5-5 के दो सिक्के निकाले ।डाक्टर बृजेश की इस कामयाबी से परिवार वालों ने राहत की सांस ली और डाक्टर साहब की जय लगाई ।और सभी स्टाफ को परिवार वालों ने धन्यवाद दिया।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *