• Mon. Jun 15th, 2026

    वनवासी बस्ती पट्टी कीरत का डीएम ने किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

    Share

    जौनपुर, 15 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित प्रभारी मंत्री की रात्रि चौपाल को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने विकास खंड रामपुर के ग्राम पट्टी कीरत स्थित वनवासी बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया भी मौजूद रहे।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव को विभिन्न सरकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से संतृप्त किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

    जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में चल रही तैयारियों, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे रात्रि चौपाल का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

    इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed