BreakingNews
Live TV
अपराध
उत्तर प्रदेश
एक्सक्लूसिव
क्लब
खेल जगत
देश
पुलिस प्रशासन
प्रतिभाएं
मनोरंजन
राजनीति
विदेश
वीडियो खबरें
शिक्षा जगत
समाजसेवी
सुख-दुःख
स्वास्थ्य
जौनपुर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा तिलकधारी सिंह इन्टर कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं स्ट्रांग रूम की स्थिति आदि का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार जनपद में परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

