• Wed. May 13th, 2026

    जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण किया

    BySatyameva Jayate News

    Feb 8, 2024
    Share

    जौनपुर
    निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 70 मरीज देखे जाते हैं।
    इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई और निर्देशित किया गया कि एक महीने से कम एक्सपायरी वाली दवा अस्पताल में ना रहे और स्टॉक में आवश्यक दवाएं जनपद से मंगवा दिया जाए ।
    जिलाधिकारी के द्वारा बारी-बारी से अन्य आवश्यक दवाओं के संबंध में जानकारी ली गई। डिलीवरी रूम के निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अंदर सभी प्रकार की मूलभूत व्यवस्थाए ठीक कराते हुए अवगत कराये और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करें ।
    इस अवसर पर डॉ अरविंद ,डॉक्टर आनंद प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *