• Sat. Aug 15th, 2026

    पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

    Share

    एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने किया ध्वजारोहण

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से किया अलंकृत

    जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, जौनपुर में शनिवार को भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरित किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया। इस सम्मान से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल रहा।

    उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मिला सम्मान

    समारोह में निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुंतजर, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी चालक महेन्द्र यादव को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए गए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित को पुलिस लाइन जौनपुर में अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी में अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    यूपी-112 के उत्कृष्ट कर्मियों का भी हुआ सम्मान

    यूपी-112 से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा आरओआईडीपी कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, कमांडर सोनू यादव, सब कमांडर अमरजीत कुमार, पायलट अखिलेश यादव, कमांडर राहुल सिंह, कमांडर अंकित कुमार, कमांडर आनन्द, चालक यादवेंद्र दत्त मिश्र, चालक शैलेश कुमार एवं चालक मनोज कुमार शामिल रहे।

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी बढ़ाया गया मनोबल

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें वाटरमैन जगदीश सोनकर, कुक शैलेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, सुनील सिंह, प्रियाशु गौतम, गंगाराम, सुनील कुमार यादव, कुमार, श्रवण कुमार, गुलाब, फिरोज अंसारी, दुर्गेश कुमार, सुनील कन्नौजिया, मनीजर राम, अखिलेश राम, कौशल किशोर, रामप्रवेश चौधरी, मनोज कुमार यादव, बरसत विश्वकर्मा, स्वीपर जनार्दन रावत, स्वीपर अनूप कुमार एवं कुक साहब लाल शामिल रहे।

    बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    इसके अलावा प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित, निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक रामप्रवेश कुशवाहा, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक संग्राम सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर सचिन कुमार सिंह, सुमित यादव, नागेन्द्र कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार राम, अतुल कुमार पाण्डेय, मनोज यादव, संजय कुमार, रिपुन्जय प्रसाद, आरक्षी अंकित कुमार, चन्दन यादव, संग्राम सिंह यादव, मंजीत, विशाल कुमार, आशुतोष पाण्डेय, रामनरेश यादव, नितेश कुमार तिवारी, उदयराज, बबलू यादव, फायरमैन कमलेश कुमार गौड़, राजकुमार, महिला आरक्षी वन्दना, महिला आरक्षी रीना मुंडा एवं ओपी जगदीश सोनकर शामिल रहे।

    समारोह के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी भावना के साथ राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सम्मान समारोह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ ही उन्हें बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *