जौनपुर, 23 जून। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों तथा वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन संबंधी सामग्री पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

