• Wed. May 20th, 2026
    Share

    जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर डायल 112 पुलिस वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार तियरा गांव निवासी पंकज पाल और शिवम यादव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान डायल 112 पुलिस वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी गौरव सिंह को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज पाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शिवम यादव और घायल पुलिसकर्मी गौरव सिंह का उपचार सीएचसी में किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *