• Thu. Mar 19th, 2026

    पिता – पुत्री की मौत दूसरी घायल बेटी का चल रहा है इलाज हालत स्थिर मकान की कच्ची दीवार गिरने से हुई घटना

    BySatyameva Jayate News

    May 5, 2023
    Share

    जौनपुर।

    जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैंया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
    बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए। लौटने के बाद वह अपनी दोनों पुत्रियों से खाना बनाने के लिए कहे। दोनों बेटियां दीपांजली (12) व चंचल(8) सब्जी काटने के लिए एक दीवार के पास बैठ गईं। वहीं पर राजधारी भी बैठे थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।मलबे में दबकर दीपांपजली, चंचल और राजधारी घायल हो गए। घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी।

    मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *