• Thu. Jul 9th, 2026

    कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से पंखे के हुक पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, मधुपुर गांव निवासी सोनी गौतम (35) पत्नी विनय कुमार दोपहर में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची नेवढ़िया थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां सोनी गौतम का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे के हुक पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    परिजनों के अनुसार, सोनी गौतम की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। उनका मायका सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में है। उनके पति विनय कुमार कैंसर से पीड़ित हैं और उपचार के लिए 14 जुलाई को सूरत जाने का टिकट भी कराया गया था। मृतका घर पर जनरल स्टोर का संचालन करती थीं। उनके चार बच्चे हैं।

    नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक निखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed