• Tue. May 19th, 2026

    डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

    Share

    मंहगाई के सामने नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर – डा. प्रमोद कुमार सिंह

    जौनपुर – केन्द्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि एवं कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि किए जाने के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई के सामने घुटने टेक चुकी है , सरकार की सारी नीतियां विफल हो गयी है, बढ़ती मंहगाई से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल ,कामर्शियल गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी करके जनता के पाकेट पर खुलेआम डकैती पर रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह ने नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय लोकतान्त्रिक इतिहास के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं, महंगाई ले लड़ने और गैस नीति बनाने की जगह जनता से खाने पीने, यात्रा न करने , सोना चांदी न खरीदने की सलाह दे रहें हैं, यह मोदी सरकार की विफलताओं को साबित करता है। शहर कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने मोदी सरकार से डीजल पेट्रोल और कामर्शियल गैस सिलेंडरो की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि देश की स्थिती को भाजपा सरकार ने खराब कर दिया है एक तरफ जहां तेजी से बढ़ती मंहगाई पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है तो दूसरी तरफ पेपर लीक के किरण देश के पढ़े लिखे लाखों नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला गया है। आरिफ खान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं, सरकार की विदेश अमेरिका के हाथों में गिरवी हो गयी है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, उस्मान अली, अरुण कुमार शुक्ला, सहनवाज मंजूर, इरशाद खान, राम सिंह बांकुरे, जब्बार अली सलमानी, अरविंद यादव, संदीप निषाद, सुनील यादव, राजकुमार निषाद, नरेंद्र प्रताप, राकेश मिश्रा मंगला, अनिल सोनकर, शैलेंद्र यादव, लोकेश दुबे, जय प्रकाश मिश्र, एडवोकेट अश्वनी कुमार , एडवोकेट अजय सोनकर, तौसीफ राजू, मोहम्मद ताहिर, रईस अहमद, इक़बाल, ताहिर आदि उपस्थित रहे !

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *