• Thu. Aug 13th, 2026

    सीएमओ ने सुजानगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को दी बेहतर सुविधाओं की हिदायत

    Share

    जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुजानगंज का मंगलवार को जिला मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से भी बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

    सीएमओ ने स्टाफ रूम और मेडिसिन रूम का निरीक्षण किया तथा दवा उपलब्धता और इलाज की व्यवस्था को परखा। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से जांच या दवा के लिए न भेजा जाए, सभी सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध कराई जाएं।

    उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किए जाने की सख्त हिदायत दी। सीएमओ ने कहा कि मरीजों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान डॉ. गंगाराम गौतम ने अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। इस मौके पर अस्पताल स्टाफ और मरीज उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *