• Thu. Mar 19th, 2026

    जफराबाद सड़क हादसे में मृत लोगो के परिजनों के साथ लगातार खड़े रहे चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज

    BySatyameva Jayate News

    Dec 3, 2023
    Share

    हर दुख में साथ निभाते देख वार्ड के लोगो ने सराहा।

    जौनपुर
    नगर पंचायत जफराबाद के वार्ड ताड़तला जौनपुर- केराकत मार्ग पर बीते बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृत चार लोगों के परिजनों के साथ घटना के दिन से ही गंभीर रूप से घायल जवाहर पाल के वाराणसी इलाज के दौरान व उसके दाह संस्कार तक हर स्तर से खड़े होकर परिजनों को सांत्वना देने व आर्थिक मदत करने को लेकर पूरे नगर पंचायत के वार्डो में इसकी सराहना की चर्चा हो रही है। विदित हो कि चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ही घटना के दिन चालक को पीट रहे लोगो को विनम्र आग्रह कर के समझा कर शांत कराया था। नही तो आक्रोशित लोगों के मारपीट से कार चालक की भी मौत हो सकती थी। उसी दौरान सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने खुद डॉ सरफराज के इस साहसिक पहल को सराहा था। शनिवार को जब घायल जवाहर हो गई। जिसके मौत होने के पहले से ही डॉ सरफराज वाराणसी पहुच कर परिजनों के साथ खड़े दिखे। वार्ड के लोगो ने कहा कि चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा बिना किसी भेदभाव से इस दुखद घटना में हर स्तर से परिजन डॉ आफताब आलम, इंजिमाम अंसारी, कय्यूम अंसारी, अलीम अंसारी, जौहर अंसारी, रामचेत, राम करन, नूरे पाल, महेश पाल आदि ने कहा कि चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने काफी मदद की है। जिससे यह स्पष्ट दिख रहा कि वह खुद नगर पंचायत के दसो वार्ड के प्रत्येक परिवार के साथ हर सुख दुख में खड़े है।
    इस बारे में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने बताया कि उनका यही मुख्य विंदु है कि जनता को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ साथ उनके घर परिवार में होने वाले हर सुख दुख में शामिल होना है। तथा हर स्तर से मदद करना है। जिससे उनके नगर पंचायत परिवार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उनके इस पहल की हर तरफ चर्चा और प्रसन्नता जताई जा रही है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *