• Sun. May 31st, 2026

    कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने दो युवकों पर छेड़खानी एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता के अनुसार वह 25 मई को जमुनियां डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि बिशुनपुर के पास रास्ते में बद्दोपुर, शाहगंज निवासी एक युवक ने उसे रोक लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा के विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला।

    छात्रा का आरोप है कि 27 मई की शाम जब वह बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रही थी, तब ऊचवांडीह के पास मुख्य मार्ग पर उक्त युवक अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा। दोनों ने उसे रोककर छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed