• Sat. Jun 13th, 2026

    भूमि विवाद में युवक से मारपीट, महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज

    Share

    जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मूर्खा गांव निवासी राजू पुत्र मेवा लाल ने थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान उनके पटीदार हीरालाल राम पुत्र स्वर्गीय बिरजू राम और इंदु देवी पत्नी गुलाब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राजू को चोटें आईं।

    पीड़ित के अनुसार, शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed