• Sat. Jun 13th, 2026

    सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार हिरासत में

    Share

    जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डह गांव में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार, प्रभावती देवी (70) पत्नी अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान मछलीशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    सूचना पर सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल मोटरसाइकिल और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed