बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर विशेषसरपुर गांव में बीते बुधवार की सुबह भूमि पैमाइश से असंतुष्ट होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर गिरे युवक की मौत मामलें में मृत युवक के छोटे भाई की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दिन करीब सात घण्टे बाद पुलिसकर्मियों एवं राजस्वकर्मियों के अलावा फायर बिग्रेड की मौजूदगी में युवक करीब 40 फिट ऊंचे टावर से गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम मृत युवक श्रीप्रकाश यादव के छोटे भाई जय प्रकाश यादव द्वारा दी गयी नामजद तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी विशेषसरपुर निवासी महाबीर यादव, अर्जुन यादव, जयसिंह यादव एवं रामसिंह यादव से जमीन विवाद को लेकर मतभेद था। विपक्षी मेरी जमीन में से जबरन सीसी रोड बनवा रहें थे। जिसके विरोध में भाई श्रीप्रकाश मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जता रहे थे फिर भी विरोधी नही माने सीसी रोड का निर्माण जारी रखें। आरोप है कि उक्त अभियुक्तों ने टावर से कूदने हेतु उकसाने का कार्य किये जिसके कारण भाई टावर से कूद गया उसकी मौत हो गयी। प्रभारी ने बताया कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करतें हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मोबाइल टावर पर चढ़कर गिरने के मामलें में मृत युवक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ashirwad IVF Centre Jaunpur