• Tue. Jun 9th, 2026

    पेड़ गिरने के विवाद में महिला से मारपीट व तोड़फोड़, चार पर मुकदमा दर्ज

    Share

    जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में पेड़ गिरने के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ग्राम मढ़ी निवासी सुषमा देवी पत्नी कपिल ने आरोप लगाया है कि 8 जून की शाम करीब 3 बजे गांव के ही सुनील, मुलायम, सुलायम (पुत्रगण भिरगु) तथा विकास (पुत्र भिरगु) उनके घर पहुंचे और पेड़ गिरने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

    पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर में लगी खिड़की समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

    सूचना पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed