• Wed. Aug 19th, 2026

    माउंट लिट्रा जी स्कूल में लगा शिविर, छह सौ छात्रों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

    BySatyameva Jayate News

    Nov 12, 2024
    Oplus_131072
    Share

    जौनपुर

    मंगलवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सको ने छह सौ छात्रों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
    निदेशक डाक्टर अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन में नौ बजे से ही विद्यालय के सभागार भवन में बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश शुक्ल,

    आर्थो सर्जन डाक्टर अवनीश सिंह, दंत सर्जन डाक्टर गौरव प्रकाश मौर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर शिखा शुक्ला व डाक्टर तूलिका मौर्य अपने अस्पताल के सहयोगियों के साथ पहुंचे। डायरेक्टर अरविंद सिंह के साथ प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने बुके देकर उन सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात विशेषज्ञ चिकित्सक छात्रों के परीक्षण कार्य को शुरू किया जो दिन में बारह बजे तक चलता रहा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर शिखा शुक्ला ने बताया कि कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपीलीमा वायरस (एचपीवी) होता है। यह वायरस यौन गतिविधियों के जरिए फैलता है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में यह घातक बीमारी महामारी का रूप धारण कर रही है। इससे बचाव के लिए नौ से चौदह वर्ष आयु के बीच एचपीवी वैक्सीन का टीका अवश्य लगवा ले। विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह लेने पर कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। डाक्टर तूलिका मौर्य ने भी बच्चों को रोगों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश शुक्ल ने कहा कि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती है। उनके खानपान पर ध्यान दे। तबियत खराब हो तो तुरंत ही विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह अवश्य ले।
    दंत रोग सर्जन गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि जनपद में मुख कैंसर के रोगियों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका मुख्य कारण तम्बाकू, दोहरा, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, इत्यादि का सेवन है l मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षण जैसे मुंह में लाल सफेद चकत्ते, कम मुंह खुलना, मुंह में जलन रहना इत्यादि होने पर अपने चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। आर्थो सर्जन डाक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि अभिभावक बच्चों को किसी भी प्रकार की लगी चोट को हल्के में न ले। हड्डी में चोट लगे तो उसका विशेषज्ञ चिकित्सको से सलाह अवश्य ले। उन्होंने छात्रों को शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करने का उपाय बताया।
    इस अवसर पर मोहम्मद अरशद, पारुल चंदेल, अनुपमा अस्थाना, सीता श्रीवास्तव, शिवशंत सिंह, रंजीत यादव, मधुरिमा सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *