• Thu. Mar 19th, 2026

    नहर में मिली युवती के लाश मामले में दोनों आरोपी भाई बहन गिरफ्तार

    BySatyameva Jayate News

    Mar 26, 2025
    Share

    आजमगढ़

    जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विगत 20 मार्च को नहर में मिली युवती के लाश मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। बिलरियागंज थाना में विगत 20 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) तहरीर दिया कि उसकी लड़की अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 मार्च को करीब 6-7 बजे करीब में लड़की अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश मिली। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने में मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया। बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने हमराहियों संग अभियुक्त राजू यादव व अभियुक्ता संगीता यादव आज मंगलवार को दोपहर करीब 14.50 बजे उसके घर ग्राम मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार किया गया

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *