• Wed. Aug 12th, 2026

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का बदलापुर में स्वागत, पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Share

    बदलापुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार दोपहर विधानसभा बदलापुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

    बदलापुर पहुंचने के बाद रमेश सिंह ने एनएच-731 के किनारे स्थित अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

    इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

    कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, आशीष सिंह आशु, बलबीर गौड़, सचेंद्र सिन्हा, सुशील सिंह, अजय सिंह, धीरज दुबे, शिवकुमार सिंह, राकेश नाविक, जगदीश सिंह और जय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *