• Tue. Jun 16th, 2026

    धनियामऊ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

    Share

    जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र धनियामऊ बाजार में नहर के पास ट्रैक्टर चालक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज को ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी रामचन्द यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे चाचा के पुत्र सुरेश रविवार की शाम अपनी भतीजी 25 वर्षीय अंजली को बाइक पर बैठाकर धनियामऊ बाजार जा रहें थे वे नहर के पास पहुँचे ही थे तभी पीछे से आये ट्रैक्टर चालक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे अनियंत्रित अंजली सड़क पर गिर गई ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। घायल अवस्था में उसे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका अंजली की शादी हरिगांव खपरहा थाना सिकरारा निवासी अंकित के साथ हुई थी। मृतका वर्तमान में अपने मायके बरपुर में थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *