• Thu. Jul 9th, 2026

    एसएसपी के अभियान में बड़ी सफलता: रामपुर पुलिस ने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

    Share

    रामपुर,जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

    पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मु. इस्लाम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिधवन दूध कारखाना से ग्राम मई पाही की ओर जाने वाले तिराहे पर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक यादव पुत्र महादेव यादव, निवासी ग्राम मई, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामपुर का टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पहले से 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    बरामदगी: एक देशी कट्टा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मु. इस्लाम, मुख्य आरक्षी हरिगोविन्द दुबे एवं मुख्य आरक्षी विनोद प्रजापति शामिल रहे।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *