• Wed. May 27th, 2026

    ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, 15.50 करोड़ रुपये से बनेगा पुल

    Share

    रामपुर (जौनपुर)। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह पुल ग्रामीणों के लिए सुरक्षित और सुगम संपर्क मार्ग का कार्य करेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापारिक गतिविधियों और दैनिक आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी।

    कार्यक्रम के दौरान डी.पी.एम. गुप्ता ने बताया कि पुल निर्माण परियोजना के लिए 15.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा अगले दो वर्षों के भीतर पुल के तैयार होने की संभावना है।

    शिलान्यास समारोह में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल, शिवशंकर गुप्ता, रवि गुप्ता, संतोष जायसवाल, राजनाथ पटेल, उदय प्रताप पटेल, डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, बचाऊ पटेल, ग्राम प्रधान संजय गौतम, राजू दुनिया, पूर्व प्रधान प्रदीप पटेल, बबलू पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजेंद्र पटेल, राम उजागिर मौर्य, मुन्ना मिश्रा, योगेंद्र पटेल, प्रधान शेरा पटेल, प्रधान तूफानी पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, रिंकू पटेल, सभाजीत पटेल, संजू पटेल, रोशनी सरोज, प्रधान विपिन सिंह, कमलेश सिंह, अजय सिंह, रंगीले यादव, रमेश मौर्य, कन्हैया पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed