• Sat. Jun 13th, 2026

    बेसहूपुर में 660 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन

    Share

    जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा लखनेपुर के राजस्व गांव बेसहूपुर में 660 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह सड़क रामधनी कोटेदार के घर से रामलीला मंच तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

    भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी तथा ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।

    कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, रामधनी तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, सौरभ तिवारी, शिव सहाय मिश्र, सर्वजीत पांडेय, राजाराम सिंह, विनय सिंह, राजेश तिवारी ‘खन्ना’ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed