• Thu. Mar 19th, 2026

    आजमगढ़ ब्रेकिंग : तिहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

    BySatyameva Jayate News

    Apr 21, 2023
    Share

    माता पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा था मौत के घाट

    आजमगढ़। कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा आज सुबह तिहरे हत्याकांड के आरोपी को थाना क्षेत्र के बनवारी वीर मंदिर के पीछे से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
    बताते चलें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में 20 वर्षीय युवक राजन सिंह ने भोर में करीब 3:30 बजे कुल्हाड़ी से काटकर अपने पिता भानु प्रताप सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह उम्र 48 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया, इस बाबत जब उसकी मां सुनीता देवी 45 वर्ष सामने आई तो उसने मां पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया और उसे भी मार डाला। घर में मौजूद उसकी छोटी बहन राशि सिंह उम्र 12 वर्ष अपनी जान बचाकर भागी तो उस युवक ने उसे दौड़ाकर बाजरे के खेत में कुल्हाड़ी से काट डाला। घटनाक्रम के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। आज सुबह मुठभेड़ में आरोपी को कप्तानगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *