• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    देवगाव कोतवाली में तैनात दारोगा ने दिल्‍ली में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,

    देवगांव कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने रविवार रात दिल्ली में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही आजमगढ़ पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी और पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
    देवगांव कोतवाली में एसआई के पद पर तैनात मनोज विश्वकर्मा एक मामले की विवेचना करने के लिए हरियाणा गए थे। रविवार शाम वो दिल्ली अपने एक दोस्त के घर पहुंचे। देर रात लगभग एक बजे उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग कमरे की ओर भागे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
    घटना की जानकारी होने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर घटना की जानकारी आजमगढ़ पुलिस को दी। दिल्ली से जानकारी मिलते ही एसआई के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। मनोज विश्वकर्मा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ये स्पष्ट नहीं है।
    एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा मनोज विश्वकर्मा एक केस की विवेचना के लिए हरियाणा गए थे। इसी दौरान मनोज विश्वकर्मा ने अपने दोस्त के घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। आजमगढ़ की पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *