• Sun. May 24th, 2026

    सड़क हादसे में उन्नाव जिला अस्पताल के ऑडियोलॉजिस्ट की मौत, स्कूटी पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हुई

    Share

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव जिला अस्पताल में तैनात ऑडियोलॉजिस्ट की मौत हो गई। स्कूटी सड़क पर पड़े पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार मूलरूप से जौनपुर निवासी सुरेश कुमार पाल (40) तेलीबाग स्थित शनि मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहते थे और उन्नाव जिला अस्पताल में ऑडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी श्वेता पाल, बेटी सेल्वी और बड़े भाई अखिलेश पाल हैं।

    बताया गया कि शनिवार सुबह वह वृंदावन कॉलोनी स्थित अपने निर्माणाधीन मकान से स्कूटी द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी सड़क पर पड़े एक पत्थर से टकरा गई और वह गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

    राहगीरों की सूचना पर परिजन उन्हें पहले लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed