• Thu. Jul 16th, 2026

    शाह के पंजे की वक्फ भूमि पर कब्जे का प्रयास, शियाओं में आक्रोश,

    Share

    जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के बाबूपुर में स्थित कथित “शाह के पंजे” की वक्फ भूमि पर कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीन से मस्जिद के बगल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
    आरोप है कि कुछ भू-माफिया इस भूमि पर अवैध कब्जा करने में लगे हुए हैं। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
    स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में असंतोष है।
    बताते चले कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधीन शिया मत के मानने वालों के सभी इमामबारगाह आते है। इसके लिए रख रखाव और देखभाल के लिए हर इमामबाड़े में मुतवल्ली को भी नियुक्त किया जाता है।
    कब नींद से जागेगा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ?
    जिले की बहुत से जमीनों पर कब्जा किया जा चुका है और सम्बन्धित शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड नींद में है। बताते चले कि
    शिया वक्फ संपत्तियों (मस्जिद, इमामबाड़ा, कब्रिस्तान, दरगाह, धार्मिक भूमि आदि) का रिकॉर्ड रखना, वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जे से बचाना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करना, वक्फ संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना, ताकि उनका लाभ धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों के लिए हो, वक्फ संस्थानों के प्रबंधन की निगरानी करना और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासक या मुतवल्ली से जवाबदेही तय करना होता है।
    यदि किसी वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप है, तो संबंधित शिकायत वक्फ बोर्ड, जिला प्रशासन और पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो वक्फ बोर्ड कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed