• Wed. Aug 19th, 2026

    बदलापुर पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहगंज -प्रयागराज मार्ग किया जाम

    BySatyameva Jayate News

    Dec 6, 2024
    Oplus_131072
    Share

    जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर वह मार्ग पर जाम लगा दिया।

    बताते चले कि पूरा मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहे का है जहां कमालपुर गाँव निवासी आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार की शाम करीब सवा 7 बजे शाहगंज- प्रयागराज मार्ग को जाम कर दिया।

    पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि कमालपुर गांव निवासी धीरज गिरी को गुरुवार की शाम कुछ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

    वहीं बीते 3 दिसंबर को भी उक्त दबंग उनके घर पर चढ़कर मारपीट किया।इस दौरान ग्रामीणों ने एक बाइक के साथ एक ब्यक्ति को पकड़कर घनश्यामपुर चौकी प्रभारी को सौंप दिया लेकिन बिना किसी कार्रवाई के ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

    जिसके बाद वह पुनः मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

    जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बटाऊवीर चौराहे पर जाम लगा दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ग्रामीणों को कार्रवाई की बात कहते हुए जाम को समाप्त करवाया।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *