• Fri. May 15th, 2026

    अमन बनाये गये लोहिया वाहिनी के जिला सचिव

    BySatyameva Jayate News

    Jan 15, 2025
    Share

    साथियों ने बधाई देते हुये हाई कमान के निर्णय को सराहा
    सपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा: अमन सिंह

    जौनपुर

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने युवा एवं कर्मठ नेता अमन सिंह को जिला सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। इसका अनुमोदन समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने किया।
    बता दें कि अमन जी नगर के ख्वाजगी टोला निकट अटाला मस्जिद के मूल निवासी हैं जिन्होंने मनोनयन के बाबत कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों व समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। साथ ही पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा।

    अमन के मनोनयन अवसर पर राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा के दीपक गोस्वामी के अलावा धीरज बिन्द, अशोक यादव, अभी यादव, अमन उपाध्याय, सूरज गुप्ता, अजीत यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं जानकारी होने पर अमन के शुभचिन्तकों सहित पार्टीजनों ने बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के निर्णय की सराहना भी किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed