• Thu. Mar 19th, 2026

    डॉ. सैफ़ खान की पुत्री अलीना खान यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन द्वारा मिला अवार्ड

    BySatyameva Jayate News

    Apr 16, 2025
    Share

    जौनपुर

    उत्तर प्रदेश स्टेट रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन आज जौनपुर स्थित रिवर व्यू होटल में एक भव्य और गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चार दिनों तक चला जिसमें उत्तर प्रदेश के 40 जिलों से आए लगभग 750 प्रतिभागियों ने अपनी निशानेबाज़ी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। उनके साथ मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह,हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत,पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे ‘बाबा दूबे’,रिटायर्ड IPS राम मोहन सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.के.पी.यादव,वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह

    इन समस्त अतिथियों का स्वागत यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जगदीप मधोक, वाइस प्रेसिडेंट रामेंद्र कुमार शर्मा,जनरल सेक्रेटरी जी.एस.सिंह,ट्रेजरार विपुल कुमार सिंह,ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहित जैन और आनंद कुमार सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस प्रतियोगिता में अलीना खान क्लास 4th पुत्री वरिष्ठ सर्जन डा० सैफ हुसैन खान और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० अम्बर खान, अलीना खान जो कि सेंट पैट्रिक स्कूल की छात्रा हैं उनको उनेक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट जगदीप मधुक के द्वारा अवार्ड देकर उत्साह वर्धन किया गया। यूपी एस.आर.ए के प्रेसिडेंट श्याम सिंह यादव एवं सेक्रेटरी जी एस सिंह समेत अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *