• Wed. Jul 29th, 2026

    कृपाशंकर सिंह का मोबाइल फोन हैक, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया सतर्क

    Share

    जौनपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने अपने मोबाइल फोन के हैक होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल से यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध संदेश, कॉल, लिंक या कोई अनुरोध प्राप्त हो तो उस पर विश्वास न करें।

    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी विवरण साझा न करें। साथ ही कहा कि उनके नाम से भेजे जाने वाले किसी भी वित्तीय या अन्य प्रकार के अनुरोध को नजरअंदाज करें।

    कृपाशंकर सिंह ने इस घटना से हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए आमजन से सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील की। उनकी इस चेतावनी के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों से साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *