• Sat. Jul 5th, 2025

नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं अहिल्याबाई होल्कर – कविता पटेल

BySatyameva Jayate News

May 31, 2025
Share

अहिल्याबाई का जीवन त्याग व तपस्या का प्रतीक- कृपाशंकर

मुंगराबादशाहपुर। विकासखण्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति व नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को संगोष्ठी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।अहिल्याबाई के जीवन पर लोगों अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रयागराज कविता पटेल,पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे,ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू,जिला महामंत्री सुशील मिश्रा व पुष्पा शुक्ला आदि ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं। अहिल्याबाई का जीवन न केवल नारी शक्ति के लिए प्रेरणा है, बल्कि उनके नेतृत्व और न्यायप्रियता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह व मुख्य वक्ता ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग व तपस्या का प्रतीक था। उनके द्वारा स्थापित की गई न्याय प्राणी की मिशालें आज भी दी जाती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके सम्मान के लिए कार्य किया। पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए वह भारत की एक प्रेरणा है इसी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी नारी शक्ति अधिनियम का कानून लेकर आई है। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। वक्ताओं में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पुष्पा शुक्ला,पंकज सिंह,राज पटेल व सन्तोष गुप्ता आदि ने कहा कि महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थी।पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है।इस अवसर पर प्रधान चंद्रेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र पांडे, आदर्श शुक्ला, मनोज तिवारी, धर्म सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, काजल सिंह, विनीत सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद तिवारी, दिनेश दुबे , अजय सरोज, प्रबुद्ध दुबे, पवन मिश्रा व संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

टी डी इन्टर कालेज के प्रिसिपल डाक्टर सत्य प्रकाश सिह के दो साल कार्यभार ग्रहण पूरा करने पर कालेज परिवार ने किया सम्मान समारोह
15 वर्ष पूर्व हुए डबल मर्डर केश के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह  को एमपी एमएलए कोर्ट ने निर्दोष पाते हुए सभी को बाइज्जत बरी बकर दिया है। 
अपना दल पार्टी के संस्थापक डाँ सोनेलाल पटेल की जंयती पर पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली सहित कार्यकर्त्ताओ ने धूमधाम से मनायी जंयती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed