• Thu. Jul 23rd, 2026

    विनियमित क्षेत्र की समीक्षा कर डीएम ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित भवन मानचित्रों की विस्तृत समीक्षा करते हुए तिथि वार लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तिथि वार लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा।

    बैठक के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा अवैध निर्माण पर लगातार निगरानी रखी जाए।

    जिलाधिकारी ने भवन निर्माण में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक भवन में वर्षा जल संचयन प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विनियमित क्षेत्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए।

    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *