जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी स्टेशन के पास जिला अस्पताल के समीप बाइक और कार में टक्कर होने से 3 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे में कार का अगला पहिया फट गया। धमाके जैसे आवाज से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौक़े पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़े गाँव निवासी 2 छात्राएं और एक छात्र विद्यालय जा रहे है। छात्राएं रिजवी लर्नस में पढ़ती हैं जबकि छात्रा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का छात्र है। फिलहाल तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


