• Wed. Jun 17th, 2026

    रसोईघर में लगी भीषण आग, हजारों रुपये का सामान व खाद्यान्न जलकर राख

    Share

    जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी गांव में मंगलवार देर रात एक घर के रसोईघर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घर में सो रही महिलाओं को जान बचाने के लिए बाहर भागना पड़ा। घटना में हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान एवं खाद्यान्न जलकर राख हो गया।

    गांव निवासी अता रसूल रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी नाजमा और बेटियां रहती हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए थे। देर रात अचानक रसोईघर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

    घटना में गैस चूल्हा, बर्तन, 80 किलो चावल, एक कुंतल गेहूं, 50 किलो आटा, चार बोतल रिफाइंड तेल, 20 किलो दाल समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    ग्राम प्रधान दशरथ बिंद ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed