• Wed. Aug 19th, 2026

    नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में जौनपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 10,078 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

    Share

    जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के सत्र 2027-28 के पंजीकरण अभियान में जौनपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले से कुल 10,078 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस संख्या के साथ जौनपुर ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई।

    जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने बताया कि सत्र 2026-27 में जिले से 6,573 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष संख्या बढ़कर 10,078 हो गई। यानी एक वर्ष में 3,505 पंजीकरण की वृद्धि हुई, जो करीब 53.32 प्रतिशत है।

    प्राचार्य के अनुसार जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों से अभियान को गति मिली। पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विद्यालय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया गया। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    मुदित सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक पंजीकरण ग्रामीण प्रतिभा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जौनपुर भविष्य में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करेगा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *