• Wed. Aug 26th, 2026
    Share

    जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र की लगधरपुर ग्रामसभा में बारिश के बाद मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक रास्ते पर जमा रहता है। इससे रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ हो गया है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

    सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ के कारण राहगीरों के फिसलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

    रामचंदर पटेल, जिलेदार पटेल, दया शंकर पटेल, हुबलाल पटेल, राय साहब पटेल और उमाशंकर पटेल सहित ग्रामीणों ने तत्काल जलभराव और कीचड़ हटाने की मांग की है। उन्होंने स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कर आवागमन सुचारु कराने की अपील की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *