• Wed. Aug 26th, 2026

    बजट की कमी के नाम पर टल रहा काम, बदहाल चकमार्ग से ग्रामीण परेशान

    Share

    जौनपुर। ग्राम पंचायत नरी के गाटा संख्या 69 स्थित मुख्य चकमार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण बरसात में आवागमन मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

    ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की समस्या को लेकर पूर्व में आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों से शिकायत की गई, लेकिन संबंधित रिपोर्टों में बार-बार बजट उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि फिलहाल सड़क या खड़ंजा निर्माण के लिए बजट उपलब्ध नहीं है तो गड्ढों में मिट्टी, मौरंग अथवा अन्य उपयुक्त सामग्री डालकर तत्काल रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जा सकता है। स्थायी निर्माण में समय लग सकता है, लेकिन बारिश के दौरान लोगों को तत्काल राहत मिलना जरूरी है।

    ग्रामीणों ने गाटा संख्या 69 का स्थलीय निरीक्षण कराने, पूर्व शिकायतों की जांच करने तथा मनरेगा या अन्य पात्र योजनाओं से धनराशि की व्यवस्था कर स्थायी सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *