• Mon. Aug 24th, 2026

    बकरी हटाने को लेकर विवाद, कार का शीशा तोड़ा

    Share

    जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहली कठार गांव में बकरी हटाने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक पर हमला कर वाहन का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    भदोही जिले के ज्ञानपुर निवासी अमरनाथ यादव 23 अगस्त को रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के सामने बकरी आ गई। अमरनाथ ने हॉर्न बजाकर बकरियां हटाने को कहा, जिसको लेकर बकरी चराने वालों से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसके बाद वह रिश्तेदार के घर चले गए।

    अमरनाथ के अनुसार, कार्यक्रम से वापस लौटते समय कठार निवासी अजीत पुत्र नन्हेलाल अपने साथी वसीम पुत्र सलीम, इमरान अली पुत्र रमजान और पांच-छह अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने कार पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर अमरनाथ के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई।

    रिश्तेदारों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने बरसठी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 338/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *