• Tue. Aug 25th, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए पठन-पाठन, भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था आरईएस को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। महिला छात्रावास की सुरक्षा को लेकर चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और उसके ऊपर कंटीले तार लगाने के निर्देश दिए गए।

    विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी ने परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, झाड़ियों की कटाई-छंटाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मल्टीपरपज हॉल को नियमित रूप से क्रियाशील रखने के भी निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *