• Tue. Aug 25th, 2026

    जिला कारागार के कैदी की उपचार के दौरान मौत

    Trim
    Share

    जौनपुर। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करीब 65 वर्षीय कैदी की सोमवार देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे शाम करीब सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी जैनू यादव को हत्या के एक मामले में आजमगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2008 से वह आजमगढ़ जिला कारागार में सजा काट रहा था। कुछ माह पूर्व उसे जौनपुर जिला कारागार स्थानांतरित किया गया था।

    बताया गया कि सोमवार को अचानक जैनू यादव की तबीयत बिगड़ गई। कारागार प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद कारागार पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

    मंगलवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कैदी की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *