• Mon. Aug 24th, 2026

    आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

    Trim
    Share

    जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला नगीना पत्नी रामबृज की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    बताया गया कि नगीना सोमवार दोपहर घर के बाहर स्थित हैंडपंप पर स्नान कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से नगीना गंभीर रूप से झुलस गईं।

    परिजन आनन-फानन में उन्हें मानीकला स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *